वडोदरा में फुलद्वार फार्म पर हरियाली तीज का पर्व पिकनिक डे की तरह मनाया गया

रिपोर्ट कल्पना शर्मा, वडोदरा : वडोदरा महिला समिति द्वारा हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया.. 19 अगस्त 2023 को शहर भर से महिलाएं वडोदरा के फुलद्वार फार्म में एकत्र हुईं। यहां उन्होंने एक दिवसीय पिकनिक की तरह पर्व का लुत्फ उठाया. समिति की महिलाओं ने हरे रंग की थीम रखी। उत्सव के दौरान, सभी उम्र की महिलाओं ने गरबा, नृत्य, खेल, तैराकी, एडवेन्चर राईड्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें विजेताओं को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वडोदरा के हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कड़ी मेहनत की.

Facebook

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS