बदायूं : आर्थिक संकट में फंसे एक परिवार के लिए गुजरात के समाजबंधु बने संकटमोचक

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज में सभी लोग समृद्ध और सुखी नहीं हैं लेकिन कई लोग आज भी तंगहाली में जी रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के मुड़िया धुरेकी गांव का है। हमारे समाज का ही एक परिवार जिनका नाम प्रवीणभाई शर्मा (बासवाड़ा) यहीं बसा है और उत्झानी में छोले चाट और आलू टिक्की जैसे व्यंजन बेचा करता था। इस तरह परिवार का गुजरा चलाता था।  परिवार में तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी का नाम पिंकी शर्मा है। ईश्वर की इच्छा से कई दिनों तक यह परिवार बहुत हशी खुशी से अच्छे से दिन बिताता है। यह मध्यम वर्गीय परिवार आवश्यकताओं के अभाव में भी खुशी से रहता है। परिवार शांति से रह रहा था और हर दिन कुछ पैसे कमा कर खुशी से जरुरतो को पूरा कर रहा था। लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि परिवार पर आफत टूट पड़ी। 


प्रवीणभाई शर्मा की 10 जुलाई 2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। प्रवीणभाई परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके निधन से परिवार पर विपदा टूट पड़ी। उनकी पत्नी पिंकी शर्मा आर्थिक तंगी में थीं. समझ नहीं आ रहा कि क्या करें? पैसों की कमी, पति की मौत, बच्चों को पढ़ाना और घर की जिम्मेदारियां भी निभाना। उत्तर प्रदेश-दिल्ली से इस परिवार की समस्याओं का ब्योरा समाजबंधुओं तक पहुंचा। समाज के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया के जरिए इस परिवार की हालत के बारे में पता चला. लेकिन मदद कैसे की जाए? इस पर चर्चा शुरू हो गई. यह मैसेज गुजरात सेवा संगठन के समिति ग्रुप में पोस्ट किया गया था। और फिर गुजरात टीम से सेवा सहायता अभियान की हुई शुरुआत।


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मैसेज प्रसारित होते हैं जो झूठे या धोखाधड़ी वाले भी हो सकते हैं। गुजरात सेवा संगठन के कार्यकर्ता पंकज शर्मा ने सबसे पहले इस मैसेज की पुष्टि करने का फैसला किया. पिंकी शर्मा के परिवार का संपर्क नंबर मिला और पिंकी शर्मा से बात कर पूरी जानकारी ली गई. जांच में पता चला कि यह परिवार वास्तव में मुसीबत में था. बिल्सी, उत्झानी, दिल्ली, बदांयू, बरेली, भदरौल के विभिन्न समाज के सदस्यों से बात करके इस परिवार की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की गई। ताकि सच्चाई का पता चल सके। तथ्यों की जांच करने और परिवार की स्थिति जानने के बाद हमने इस परिवार की मदद करने का फैसला किया। हमने पिंकी शर्मा के बैंक खाते का विवरण मांगा और फिर हम सभी ने निर्णय लिया कि सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जानी चाहिए। गुजरात सेवा संगठन के पंकज शर्मा ने गुजरात के समाज बंधुओं को संदेश के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी. और फिर यहीं से शुरू हुई इस परिवार की मदद की मुहिम। अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष संजय पंडित(डाकोर) ने परिवार की मदद के लिए भरोसा दिलाया और सभी समाजबंधुओ से उनकी मदद करने के लिए अपील की। 


गुजरात से कई समाजबंधुओं ने कुछ ही घंटों में पिंकी शर्मा के बैंक खाते में आर्थिक मदद के तौर पर हजारों रुपये भेज दिए। अखिल गुजरात हरियाणा गौड़ ब्राह्मण सेवा संगठन के सदस्यों ने राशि पिंकी शर्मा के बैंक खाते में कुल 87 हजार से अधिक की आर्थिक सहायता भेजी। गुजरात टीम की ओर से यह पहला मौका है जब समाज के किसी परिवार को दूसरे राज्यों में मदद की गई है। गुजरात के समाजबंधुओं ने 100 से 11000 यथाशक्ति सहायता भेजी। इतना ही नहीं, गुजरात ने यह उदाहरण भी दिया कि समाज में जो भी परिवार बुरी स्थिति में है, उसकी मदद की जानी चाहिए और जब वह मुसीबत में हो तो उसके साथ रहना चाहिए।


सहायता सेवा अभियान 13 जुलाई के आसपास शुरू हुआ और 22 जुलाई तक जारी रहा। 10 दिनों में दिवंगत प्रवीण शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा को आवश्यक सहायता मिली और उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। 22 जुलाई को पंकज शर्मा से बातचीत में भावुक पिंकी शर्मा ने कहा कि "संकट के समय में गुजरात के समाजबंधुओं से बहुत तेजी से सहायता मिली है। भगवान उनकी पत्नियों और बच्चों को आशीर्वाद दें जिन्होंने हमारे परिवार की मदद की है। ईश्वर उनको बहुत बरकत दे, उनका भला हो"।  इसके अलावा हमे जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी ईकाई द्वारा कुल रु 2,01,275/- की सहयोग राशि प्रदान की गई है जिसमें चारों बच्चों के पक्ष में बेंक एफडी भी करवाई गई है। उत्तरप्रदेश टीम ने भी बेहद शानदार कार्य करके परिवार की दुःख की घडी में साथ दिया और मानवता का उत्तम उदाहरण पेश किया।


गुजरात के निम्नलिखित समाजबंधुओं ने यथाशक्ति की सहायता में योगदान दिया है।


*उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में बसवाडा परिवार को मदद के लिए गुजरात से समाजबंधुओने की पहल | रु.92,654 (बानवे हजार छहसो चोव्वन रुपये) की आर्थिक सहायता राशि भेजी.*


*पिन्की शर्मा(बदायूं) के सीधे बेंक अकाउन्ट में सहाय राशि भेजनेवाले के नाम*

▪️संजयजी पंडित(डाकोर) - 5,151

(प्रदेश अध्यक्ष,अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन)

▪️संदीप गोपालभाई शर्मा(सारसा-आणंद) - 500

▪️रामकुमार हरस्वरुप शर्मा(सारसा-आणंद) - 2,500

▪️अजय शर्मा(भालेज-आणंद) - 500

▪️प्रदीप शर्मा (आसोदर-आणंद) - 500

▪️श्यामसुंदर शर्मा(हिंमतनगर-साबरकांठा) - 500

▪️मुन्नालाल शर्मा (छाणी-वडोदरा) - 999

▪️भगवानदास नानकराम शर्मा (अहमदाबाद) - 3,000

▪️देवकीनंदन शर्मा (गांधीनगर) - 1,100

▪️पंकजकुमार गिरिशभाई शर्मा(अमितनगर-वडोदरा) - 501

▪️प्रभाकर बी शर्मा(वडोदरा) - 1,100

▪️करन राजुभाई शर्मा(वडोदरा) - 501

▪️अशोक कुमार पी शर्मा (मोगर-आणंद) - 1,111

▪️प्रेम शर्मा(आसोदर-आणंद) - 1,111

▪️अमितजी शर्मा(वापी-गायत्री स्वीट) - 501

▪️सुनिल शर्मा(मोटा चिलोडा-गांधीनगर) - 501

▪️अजय भाई शर्मा(बडौदा-मंजूसर)-1,111

▪️हरिओम रमनलाल शर्मा (रोज़ड-साबरकांठा) - 5,000

▪️शंभुलाल शर्मा (रणासन,हिम्मतनगर) - 1,100

▪️दीपचंद पंडित (कपडवंज-खेडा) - 1,111

▪️मंगलीराम सीताराम शर्मा-झालोद-दाहोद - 501

▪️विष्णुभाई शर्मा(हेड कॉन्स्टेबल) गांधीनगर - 500

=======

*(दूसरे दिन 15-07-2023 के दिन भेजी गई राशि)*

▪️दीपकभाई अंबालालजी शर्मा(मंजूसर-वडोदरा) - 1,111

▪️संजय शर्मा (हारिज-पाटण) - 1,100

▪️नीलेश रामाधार शर्मा(वस्त्राल-अहमदाबाद) - 1,001

▪️सुहानी सुरेशकुमार शर्मा-(प्रांतिज-साबरकांठा) - 500

▪️रामाशंकर जानकीप्रसाद शर्मा(देवगढ़ बारिया-दाहोद) - 2,111

▪️लालीजी महाराज(ओढव-अहमदाबाद),प्रदेश उपाध्यक्ष - 1,100

▪️भगवती प्रसाद शर्मा (पोर-वड़ोदरा) - 1,101

▪️भरत गंगाराम शर्मा(कुंवारा गांव-सिद्धपुर) - 500

▪️राजेन्द्रकुमार मंगलसेन शर्मा (अहमदाबाद) - 1,000

▪️सुरेशचंद्र शर्मा (ईडर-अरवल्ली) - 751

▪️उमाशंकर रामप्रकाश शर्मा(मोरा-पंचमहाल) - 1,100

▪️श्रीराम श्यामलाल शर्मा (रणासण-साबरकांठा) - 2,111 

▪️धर्मेश शर्मा(वडोदरा) - 1,100

▪️संतोष शर्मा(आसोदर-आणंद) - 1,100

▪️अहमदाबाद(ओढव) से गुप्त दान - 751

▪️पंडित अशोक कुमार सीताराम(संजेली-दाहोद) - 500

▪️राकेश बिरजीलाल शर्मा (धेन्धु, गांधीनगर) - 1,111

▪️शर्मा योगेश्वरलाल मनोजकुमार(भीलोडा-अरवल्ली) - 1,100

▪️रमनलाल सूरजभान पंडित (वासद-आणंद) - 500

▪️पंडित रामनाथ पितांबरदास (अडास-आणंद) - 1,111

▪️दिलीपकुमार जगदीशभाई शर्मा (डिंडरोल-पाटण) - 501

▪️सुभाषचंद्र छत्रपाल शर्मा(चोरीवाड-ईडर-साबरकांठा) (PI-ACB-गांधीनगर)- 1,111

▪️राजेशकुमार घासीराम शर्मा (डोभाडा, वडाली, साबरकांठा) - 1,500

▪️विनोदकुमार बालकिशन शर्मा (शामलाजी-अरवल्ली) - 501

▪️सुरज बाबुलाल शर्मा (सिद्धपुर-पाटण) - 501

============

*15 से 20 जुलाई के बीच सहाय भेजनेवाले के नाम*

▪️सतीष पंडित, दहेगाम(विहत डेयरी) - 1,001

▪️रविन्द्रकुमार भगवानसहाय शर्मा(वडोदरा) - 500

▪️सुरेश राजपाल शर्मा(वडोदरा) - 1,100

▪️अजयकुमार राम अवतार शर्मा (रणासन साबरकांठा) - 1,000

▪️संजयकुमार शंकरलाल शर्मा(हिंमतनगर-साबरकांठा) - 501

▪️गोविंदभाई शंकरभाई शर्मा (कहानवाडी-आणंद) - 500

▪️योगेशकुमार कमलप्रसाद शर्मा(सावली-वडोदरा) - 501

▪️महेश रामजीलाल शर्मा (सिद्धपुर) - 551

▪️राजकपूर श्रीछत्रपाल शर्मा(हिम्मतनगर) - 1001

▪️श्रीकांतजी शर्मा (हिम्मतनगर) - 1000

▪️चंद्रेशभाई छत्रपालजी शर्मा(चोरीवाड-साबरकांठा) - 1,100

▪️सुनिलकुमार राधेश्याम शर्मा(हिंमतनगर) - 1,111

▪️चंद्रमणि ख्यालीराम शर्मा(लक्ष्मीपुरा-खेडब्रह्मा) - 2,100

▪️वडोदरा से गुप्तदान - 5,000

===========

*हरियाणा गौड ब्राह्मण-गुजरात समाज पत्रिका टीम की तरफ से सहायता राशि*

▪️विजयभाई छत्रपाल शर्मा(प्रधान संपादक-तंत्री) - 1,100 

▪️कमलेश शर्मा (पनवाड़ीया-थोलाईवाले-सहतंत्री-गुजरात पत्रिका)  - 1100

▪️रामअवतार एम शर्मा(कुडाया), अहमदाबाद(सहतंत्री-गुजरात पत्रिका) - 2,100

▪️हितेश पंडित(सिद्धपुर) (सहतंत्री-गुजरात पत्रिका) - 201

▪️जगदीशप्रसाद शर्मा(पाटण) - 1,100

▪️पंकजकुमार गोपालभाई शर्मा(प्रबंध संपादक),अहमदाबाद - 501

▪️मनीषाबेन कमलेश शर्मा(वडोदरा) - 501

▪️डॉ. दौलतकुमार गोपाललाल शर्मा, प्रोफेसर, गांधीनगर, गुजरात - 501


♦️All Payment done✅

♦️*पत्रिका टीम की तरफ से (17-07-2023) के दिन कुल भेजी गई सहायता राशि - 7,104* ✅

===========

*इन सदस्योने सहायता राशि गुजरात सेवा संगठन को भेजी*

▪️विजय रामाधार शर्मा(अहमदाबाद) वी.एच.मावावाला - 1,100 सहायता राशि 

======

*इन सदस्योने सहायता राशि महासभा-जय़पुर को भेजी*

▪️मुंशीलाल भूपालदेव जी शर्मा(अहमदाबाद) - 11,000

▪️जीत प्रकाशजी शर्मा (अहमदाबाद) - 1100

▪️प्रेमचंद मिश्रीलाल पंडित , पाटण हारिज - 501

▪️जयप्रकाश जयंतिलाल शर्मा(वडोदरा) - 1,111


अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज सेवा संगठन के सदस्यो ने मिलकर विधवा एवं निःसहाय हुई महिला *पिन्की प्रविण शर्मा के लिए रु. 92,654 (बानवे हजार छहसो चोव्वन रुपये)* आर्थिक सहायता राशि भेजी..हमारे मदद के इस अभियान में सहभागी बननेवाले गुजरात सेवा संगठन के सभी *समाजबंधुओ को कोटि कोटि वंदन एवं साधुवाद..*


*नोट*

✅77,842 रुपिये कि सहायता राशि पिन्की शर्मा(बदायूँ) के सीधे बेंक अकाउन्ट में जमा हुई है..

✅13,712 रुपिये की सहायता राशि महासभा के बेंक अकाउन्ट में जमा हुई है

✅1,100 रुपिये की सहायता राशि गुजरात सेवा संगठन के बेंक अकाउन्ट में जमा हुई है

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS