अहमदाबाद के समाजबंधुओं ने एक अनोखी पार्टी का आयोजन किया

अहमदाबाद के दहेगाम रोड पर रायपुरा गांव के पास जय रणछोड रिसोर्ट में अहमदाबाद के समाजबंधुओ डॉ.आर.एम. शर्मा, कमलेशभाई पुरोहित, भरतभाई पुरोहित, प्रकाशभाई शर्मा, लक्ष्मीकांत पंडित, शैलेश शर्मा, रामनारायण शर्मा एवं अनिलभाई शर्मा के परिवारजनोने मिलकर बोर्ड की परीक्षा में पास हुए दो युवाओ का अदभूत उत्साह बढाया।


शहर के समाजबंधु रमणलाल शर्मा के पुत्र अनिलकुमार के दोनों बेटों के 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने पर उनकी हौसला अफजाई के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  यह सुंदर पार्टी का आयोजन कर दिया। इस शानदार पार्टी में काफी महिलाओने भी शिरकत की। यहां अनिलभाई शर्मा के दोनों बेटों का सम्मान किया गया तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तो इस कार्यक्रम में महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर गेम का लुत्फ उठाया. इस कार्यक्रम में 50 से अधिक समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ भोजन किया। और इस मौके को यादगार बताया गया।

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS