अहमदाबाद महिला समिति द्वारा समाज के बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए अनूठा कार्यक्रम आयोजित हुआ

नैना शर्मा, अहमदाबाद : अहमदाबाद में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाएं अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक हो रही हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं। 17 जून 2023 को अहमदाबाद के मणिनगर में महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों को विभिन्न उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाज के बच्चों को समाज के प्रति जागरूक करने और उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।


कार्यक्रम का सफल संचालन लीना पंडित (घोड़ासर), खुशबू शर्मा (मणिनगर), नैना शर्मा (ओढव), अंजू शर्मा (ओढव), कविता शर्मा (ओढव) ने किया। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को शानदार व प्रेरक बताया। भविष्य में महिलाओं के साथ रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श कर सभी का उत्साह बढ़ाया।



Facebook

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS