हरियाणा गौड ब्राह्मण-गुजरात पत्रिका का सफल लोन्चिग हुआ, सांसद मितेषभाई पटेलने किया लॉन्च

श्री हरियाणा गौड ब्राह्मण-गुजरात प्रदेश द्वारा समाज की प्रथम पत्रिका आणंद के लोकप्रिय और प्रजावत्सल सांसद श्री मितेशभाई पटेल और अखिल गुजरात हरियाणा गौड़ ब्राह्मण सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पंडित एवं पत्रिका के तंत्री श्री विजयकुमार छत्रपाल शर्मा द्वारा लॉन्च किया गया।


इस दौरान कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित (कठलाल),पंकज शर्मा(सिनियर एन्कर-अहमदाबाद) अशोक शर्मा (मोगर), सागर शर्मा (मोगर), हसमुख पंडित (पोर-युवा प्रदेश अध्यक्ष), प्रेम शर्मा (आणंद), सतीश शर्मा (महुधा), विनोद शर्मा (वड़ोदरा), चंचलभाई शर्मा (वड़ोदरा), जयप्रकाश शर्मा (दिल्ली) सहित समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अखिल गुजरात हरियाणा गौड़ ब्राह्मण सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पंडितने इस कार्यक्रम को सफल बताया । उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज में सूचना पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम उभर रहा है। उन्होंने पत्रिका शुरू करने वाले समाजबंधु विजय शर्मा,कमलश शर्मा एवं पंकज शर्मा को बधाई दी। और समाज में प्रगति के लिए नए विचारों को मूर्त रूप देने के लिए संगठन की तत्परता व्यक्त की।


सांसद मितेषभाई पटेलने आणंद जिले में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज को धर्मशाला या छात्रावास के लिए भूमि दिलवाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया और समाज के सदस्यों से विचार-विमर्श कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज की पत्रिका की भरपूर प्रशंसा की। और उन्होंने ऐसी पत्रिका के माध्यम से जनता तक पहुंचने वाले संपादकों और लेखकों की सराहना की। 


आणंद के लोकप्रिय सांसद मितेषभाई पटेलने News18 Gujarati के सिनियर एन्कर एंव पत्रकार पंकज शर्मा(मूल निवासी आणंद-सारसा) को उनके द्वारा लिखित पुस्तक भी भेट दी गई। जिसका नाम है "अंत्योदय को समर्पित प्रधानसेवक"। इस पुस्तक में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 साल सफल सुशासन के संदर्भ में पिछले 9 साल में देश को समर्पित कई परियोजनाए एवं सरकार के मजबूत फैसले के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।





Youtube

Facebook

Twitter

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS