22 अप्रैल 2023 को आणंद में परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में अखंड रामायण पाठ का आयोजन

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण-गुजरात क्षेत्र के सभी समाजबंधुओं को सार्वजनिक निमंत्रण

आणंद जिला संगठन और आणंद जिला युवा संगठन की संयुक्त पहल से 22 अप्रैल 2023 शनिवार को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है... आणंद जिला संगठन अपने स्तर पर परशुराम जयंती मनाएगा...इस में गुजरात राज्य के समस्त हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाजबंधुओं इस कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किए गए है । इस दिन जिला संगठन द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है...बाद में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भी होगी...आणंद जिले के अध्यक्ष एवं समस्त जिला संगठन की तरफ से इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाजबंधुओ को अनुरोध किया है..गौरतलब है कि गुजरात में हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज के अबतक के इतिहास में पहली बार परशुराम जन्मोत्सव का बडे स्तर पर आयोजन किया गया है..जिस में कम से कम 1800 से अधिक सदस्यों के आने की संभावना है। आणंद जिला संगठन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।


अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष संजय पंडित एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पंडितने बताया कि रामायण पाठ की पुर्णाहूति के बाद दोपहर हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश के संगठन की जनरल बैठक शुरु होगी। जिस में वर्ष 2023 के लिए प्रायोजित कार्यक्रमो , समाज की धर्मशाला, समूहविवाह संबंधित सूचनाए अवं आने वाले दिनों में क्षेत्रीय संगठन की प्राथमिकता वाले मुद्दों की जानकारी और फैसला लिया जाएगा। इसके लिए कोर कमेटी के सभी सदस्यों एवं गुजरात क्षेत्र के समस्त समुदाय के सदस्यों को उपस्थिति अनिवार्य करने की अग्रिम सूचना दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए प्रदेश कार्यालय डाकोर संपर्क करे। या आणंद जिला संगठन के अध्यक्ष का संपर्क कर सकते है।

आणंद के वासद में कार्यक्रम की रुपरेखा इस प्रकार से होगी

◾️दिनांक - 21 अप्रेल 2023 सुबह 8 बजे से अखंड रामायण शुरू होगी।

◾22 अप्रैल 2023 सुबह 10 बजे रामायण पाठ पूर्णाहूति - सुबह 11 बजे होगी।।

◾️महाप्रसादी - सुबह 11.30 बजे से(22 अप्रैल 2023 को)

◾️स्थल - पटेल वाडी, वासद हाईव पर,  जिला आणंद

◾️निमंत्रक◾️

आणंद जिला संगठन एवं आणंद जिला युवा संगठन  अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन 


Facebook

Twitter

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS