नारीशक्ति का दिखा दम, अहमदाबाद में महिला संमेलन का हुआ सफल आयोजन

आपसी परीचय बढाकर , समाज की गतिविधिओ में सहयोग बढाने पर दिया जोर


पिछले कुछ समय से गुजरात में हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की नारी शक्ति का शानदार दमखम देखने को मिल रहा है।समाज की महिलाएं खुद पहल कर रही हैं.. और महिलाओं की एकता और एकजुटता को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वड़ोदरा के बाद अब अहमदाबाद में भी महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है। श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की सक्रिय महिलाओं का एक सम्मेलन शनिवार 8 अप्रैल को अहमदाबाद के ओढव में आयोजित किया गया। इस महिला सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बिल्कुल अलग था। सक्रिय महिलाओने बातचीत में बताया कि इस संमेलन का किसी संगठन या ग्रुप से कोई लेना देना नही था, इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ का आपसी परिचय-सहयोग बढाना, संगठन के लिए प्रोत्साहित करना, वर्ष के दौरान महिला संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रुपरैखा तैयार करना-विचार विमर्श करना और महिलाओ का उत्साह वर्धन, महिलाओ की मदद समेत कई मुद्दो पर महिलाओ के बीच संवाद करना था। इस सम्मेलन में 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित सभी महिलाओं ने इस सम्मेलन की सराहना की..और अहमदाबाद में पहली बार महिलाओं ने स्वयंभू कार्यक्रम आयोजित किया..इसकी खुशी सभी के चहरे पे साफ झलक रही थी।


इस संमेलन में शहर भर से महिलाएं जुटीं। जिस में गौरी शर्मा-घोडासर, डिम्पल शर्मा-इसनपुर, राधिका शर्मा-मणिनगर, रिना शर्मा-ओढव, मोहिनी शर्मा-ओढव, आशा शर्मा-इसनपुर, ममता शर्मा-वस्त्राल, राधा शर्मा-वस्त्राल, अन्जू शर्मा-ओढव, सोनल शर्मा-गांधीनगर, पींकी शर्मा-गांधीनगर, कविता शर्मा-गांधीनगर, सुनिता शर्मा-सेटेलाईट, सीमा शर्मा-ओढव, रश्मि शर्मा-रखियाल, गौरी शर्मा-हिरावाडी, दिपु पंडित-बापुनगर, सीमा पंडित-बापुनगर, कमला शर्मा-सिंगरवा, संतरा शर्मा-सिंगरवा, संतोष शर्मा-सिंगरवा, मनवरी शर्म-सिंगरवा, चेतना पंडित-चांदखेडा, अन्जू शर्मा, शकुंतला पंडित, वेणु पंडित, अन्जू सुनिल शर्मा, वर्षा पुरोहित, संगीता शर्मा, मनीशा शर्मा, भारती पुरोहित, क्रिष्णा शर्मा, दिपीका शर्मा, रेखा शर्मा, आरती शर्मा, शिल्पी पंडित, कविता शर्मा, भाग्यश्री शर्मा, खुश्बू शर्मा, नैना शर्मा समेत 45 से ज्यादा महिलाओने हिस्सा लिया। 


समारोह की शुरुआत हमारे समाज के गुरु हरित ऋषि को वंदन से की गई। प्रारंभ में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपना परिचय दिया। गूगल पे नंबर देने के मुद्दे पर सहमति बनी। ताकि आगामी महिला कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए राशि एकत्रित की जा सके। हरियाली तीज, करवाचौथ जैसे त्योहारों को जिले की महिलाएं साथ मिलकर मनाने को लेकर फीडबैक लिया गया। सभी महिलाओं ने स्कूल की परीक्षा पास करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देने पर सहमति जताई। महिलाएं सबके सहयोग से कैसे आगे आ सकती हैं? कुछ महिलाओं ने उस मुद्दे पर बात की.. सामाजिक मुद्दों और वर्तमान बहस योग्य मुद्दों पर मंथन किया। तो कुछ महिलाओं ने समाज में नारीशक्ति की बढ़ती प्रतिष्ठा और जागरूकता की प्रशंसा की। सभी सक्रिय महिलाओं की मेहनत से यह कार्यक्रम सफल रहा।


संमेलन का संचालन लीना शर्मा, खुशबू शर्मा व कविता शर्मा ने किया।  कार्यक्रम का स्थल व समन्वय की जिम्मेदारी नैना शर्माने संभाली। संमेलन के बाद सभी महिलाओ के लिए नास्ते की व्यवस्था की गई। कविता शर्मा ने सभी महिलाओं के लिए कोल्ड्रींग्स की व्यवस्था करके अपना सहयोग दिया..तो वही नैना शर्मा, खुशबू शर्मा की तरफ से चाय-नाश्ते में जलेबी-समोसे परोसे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने फिर से एक साथ आने का फैसला किया। सभी ने 'हम नारी शक्ति हैं' के कोरस के साथ एक-दूसरे का धन्यवाद किया। तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

Facebook

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS