1
2
3

अभिनन्दन

हरियाणा, गौड़, ब्राह्मण, समाज

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश संगठन एवं प्रदेश युवा गुजरात संगठन आप सभी समाज बंधुओं का हार्दिक अभिनन्दन करता है |
अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन की स्थापना वर्ष 2012 अहमदाबाद में की गई थी..प्रदेश संगठन इसी नाम से अपना सामाजिक कार्य और सामाजिक दायित्व का वहन कर रहा है | जिस में गुजरात में रहते हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यो को समाविष्ट करने का प्राविधान भी है |
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश संगठन का उद्देश्य समाज के जन-जन तक सेवा सहायता एवं मार्गदर्शन पहुंचाना है | हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश संगठन सदेव अपने समाज के सदस्यों की प्रगति हेतु नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाने का पक्षधर रहा है |
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश संगठन एवं युवा संगठन द्वारा संचालित वेब-पोर्टल के द्वारा भविष्य में समाज को कई तरह की सेवाए प्रदान करना चाहता है, जिसमे हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के सदस्यों के पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए वेब-पोर्टल के माध्यम से बच्चों की पढाई-लिखाई, उनके केरियर एवं व्यावसायिक ट्रेनिंग, आदि कोर्स करने की प्रेरणा एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना, साथ ही मेडिकल सुविधाये एवं ब्लड-बैंक के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराना एवं विवाह योग्य युवक-युवती के सम्बन्ध में जानकारी जैसे सेवा कार्य किये जायेंगे |
साथ ही ऐसे सक्षम समर्थ समाज बंधू एवं संस्थाए जो इस तरह के सेवा कार्यो में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज - गुजरात प्रदेश संगठन के माध्यम से सेवा देना चाहती है वे सहर्ष आमंत्रित है | अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण सेवा संगठन आपका शुक्रगुजार रहेगा |

Copyright 2023 अखिल गुजरात हरियाणा गौड ब्राह्मण | Designed By MICE IDEAS